फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिला महिला अस्पताल की सीएमएस सहित कई डॉक्टरों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा ने जिला महिला अस्पताल में कार्य में शिथिलता और गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन कम होने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अस्पताल की सीएमएस और तीन महिला महिला डॉक्टरों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। वहीं अस्पताल में ऑक्सीजन गैस प्लांट होने पर बाहर से सिलिंडर मंगाने के मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



यह निर्देश उन्होंने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करने के दौरान दिए। सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा करने के साथ ही प्रगति जानी। जिला महिला अस्पताल की उपलब्धि कमी होने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन कम होने पर तीन सर्जन चिकित्सकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट खराब होने एवं बाहर से ऑक्सीजन सिलिंडर मंगाए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बाहर से ऑक्सीजन सिलिंडर किसके आदेश पर आ रहे हैं।

इसकी रिपोर्ट तलब की है। इधर छह स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव कम होने पर बलदेव, नौहझील, फरह, छाता, सोनई, राल के केंद्र प्रभारियों का भी वेतन रोकने को कहा है। टीकाकरण अभियान एवं जननी सुरक्षा योजना में गति लाने को कहा है। इस दौरान सीएमओ डाक्टर एके वर्मा, जिला अस्पताल के सीएमएस डा.मुकुंद बंसल, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डा. शोभावती एवं वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय की सीएमएस डा.वंदना ने प्रगति से अवगत कराया। बैठक में एसीएमओ डाक्टर संजीव यादव, डाक्टर चित्रेश, डाक्टर भूदेव सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिहोरिया,डा.पीयूष सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें