फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saint Premanand: संत प्रेमानंद के कठोर शब्द...'न तो मुझको भक्त देख सकेंगे और न ही सुन सकेंगे'

Mon, 06 Jan 2025 12:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Saint Premanand: संत प्रेमानंद के कठोर शब्द...'न तो मुझको भक्त देख सकेंगे और न ही सुन सकेंगे';  इसलिए दंडवती पसंत प्रेमानंद के एक वीडियो ने उनके भक्तों में हलचल मचा दी है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भक्तों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया है। 
 
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mathura News: संत प्रेमानंद महाराज ने भक्तों के लिए कड़ी चेतावनी जारी की है। नववर्ष पर भक्तों के उमड़े हुजूम के चलते हुई अव्यवस्था पर उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि अगर ऐसा दोबारा होता है, तो कठोर कदम उठाए जाएंगे। इसको लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। 
विज्ञापन




 

फिर नहीं दिखे ऐसा दोबारा 
वीडियो में प्रेमानंद जी कह रहे हैं कि भाई मुझे नाटक नहीं चाहिए, किसी भी समय धोखा हो सकता है। किडनी दोनों फेल हैं। ये भगवत कृपा से चल रहा है। आप लाभ ले लो, ये उदंडता मुझे अच्छी नहीं लगी। ये धक्का-मुक्की, रौंदते हुए भागना, आपको वीडियो बनाना है, दौड़ रहे हैं मोबाइल लेकर, जीवन का मंगल करना है या उदंडता करनी है, अवसर है लाभ ले लो। ये जो आज हमने उदंडता देखी, दोबारा ऐसा नहीं देखना चाहते। अगर ऐसा हुआ तो वो कठोर कदम उठाया जाएगा, जिसमें आप देखना और सुनने, दोनों से वंचित रह जाएंगे। 
 

दंडवती पर लगाई रोक
संत प्रेमानंद महराज ने कहा कि जहां तक आवाज जा रही हो कोई भी पांचांग या साष्टांग दंडवत नहीं करेगा। जिसको जहां बैठने के लिए निर्देशित किया जाए वहां बैठ जाए। अगर हमारी ये  प्रार्थना स्वीकृत नहीं हुई, कल से हमको ऐसा नजारा फिर दिखाई दिया, तो हम कठोर कदम उठाएंगे। क्योंकि हमें न आपसे कुछ लेना है और न हमें आपकी भीड़ की जरूरत है। हमें जरूरत है आपके परम मंगल और कल्याण की। हमारी स्थिति नहीं है कि हम डेढ़ बजे जागकर यहां आएं। ये केवल उत्साह है, जब तक सांस है सबका मंगल होता रहे।
विज्ञापन

आखिर क्यों देनी पड़ी नसीहत
नववर्ष के उपलक्ष में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने को बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे थे । इसके चलते धक्का मुक्की की स्थिति बन गई थी। महाराज जी के साथ भक्तों को भी दिक्क्त का सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में ये देखा भी जा सकता है। इसी के बाद महाराज जी ने भक्तों को कड़ी चेतावनी देते हुए वीडियो पोस्ट किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें