भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच आध्यात्मिक गुरु संत प्रेमानंद महाराज ने भारतीय सैनिकों के प्रति गहरी संवेदना और सम्मान प्रकट किया है। शनिवार को आयोजित सत्संग में उन्होंने वीर जवानों को सैल्यूट करते हुए कहा कि देश की सेवा में उनका त्याग किसी तपस्वी की साधना से कम नहीं है।