फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Premanand: संत प्रेमानंद की बिगड़ी तबीयत...पदयात्रा पर नहीं निकले, आश्रम से आई ऐसी खबर; रोने लगे भक्त

Sat, 05 Apr 2025 11:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

संत प्रेमानंद का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। इस वजह से वे पदयात्रा पर नहीं निकले। इंतजार में बैठे भक्तों को जब आश्रम से ये जानकारी दे गई, तो वे रोने लगे। 
 
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी रात्रि की पदयात्रा बृहस्पतिवार की रात को नहीं हुई। भक्त सड़क पर बैठकर इंतजार कर रहे थे लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण माइक से यह सूचना दी कि महाराजजी इस रात पदयात्रा पर नहीं जाएंगे। ये खबर सुनकर भक्त रोने लगे। 
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें -  यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर: वृंदावन जा रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, एक की मौत; दो की हालत गंभीर

 
Trending Videos

आश्रम से दी गई ये सूचना 
संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा मार्ग पर शुक्रवार की रात भक्त इंतजार कर रहे थे। संत के निकलने का समय हो गया, लेकिन इसके बाद भी वे आश्रम से नहीं निकले। कुछ समय बाद ही आश्रम की ओर से माइक द्वारा ये सूना दी गई कि अचानक ही महाराजजी का स्वास्थ्य खराब हो गया है, इस वजह से पदयात्रा पर नहीं आ सकेंगे। ये खबर सुनकर संत के भक्तों में निराशा छा गई।

ये भी पढ़ें -  UP: करणी सेना ने पीछे किए कदम, 12 अप्रैल को नहीं होगी रक्त स्वाभिमान रैली; वीडियो जारी कर बताई ये वजह
 
विज्ञापन

रोने लग संत प्रेमानंद के भक्त
संत के दर्शन न हो पाने और उनके  स्वास्थ्य की खबर सुनकर कुछ भक्त इतने बैचेन हो गए कि रोने लगे। इस दौरान भक्तों ने उनके जल्द ठीक होने की भगवान से प्रार्थना की। वहीं शुक्रवार रात को विश्राम के बाद संत प्रेमानंद महाराज अगले दिन सुबह छह बजे अपनी पदयात्रा पर निकले, तो भक्तों में उल्लास छा गया। संत के दर्शन के लिए भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।  

ये भी पढ़ें -  UP: बाइक चोरी हो गई तो युवक ने उसे खुद ही तलाश लिया, सीसीटीवी से की पहचान; घर जाकर दबोचा


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें