फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्वास्थ्य बिगड़ने से सौभरि वन नहीं पहुंचे संत प्रेमानंद महाराज, दर्शन को पहुंचे भक्त हुए मायूस

Tue, 19 May 2026 12:43 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

स्वास्थ्य खराब होने के कारण संत प्रेमानंद महाराज रविवार को सौभरि वन नहीं पहुंच सके, जिससे दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को निराश होकर लौटना पड़ा। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें आराम करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद की दैनिक पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज रविवार को स्वास्थ्य खराब होने के कारण सौभरि वन नहीं पहुंचे। उनके दर्शन और सत्संग के लिए सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए थे। संत का कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना मिलने पर भक्तों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिकरों ने माइक के माध्यम से श्रद्धालुओं को जानकारी दी कि महाराजजी की तबीयत ठीक नहीं है। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है, जिसके चलते वे रविवार को भक्तों के बीच नहीं आ सके। घोषणा सुनते ही श्रद्धालुओं में निराशा छा गई। बताया गया है कि उनकी दैनिक यात्रा अनिश्चतकाल के लिए बंद कर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें