फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एकांतवास के बीच बाइक पर निकले संत प्रेमानंद

विज्ञापन
बुलेट पर सवार होकर जाते संत प्रेमानंद महाराज। 
विज्ञापन
वृंदावन। इन दिनों एकांतवास में चल रहे संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन पाने के लिए भाईदूज का दिन अनुयायियों के लिए बेहद खास रहा। लंबे समय से संत के नियमित दर्शन न मिलने के कारण भक्त प्रतिदिन मांट क्षेत्र में यमुना किनारे बने उनके नए आश्रम के आसपास जुट रहे हैं। भाईदूज की सुबह संत प्रेमानंद अपने भक्तों को अचानक बाइक पर दिखे। बुलेट बाइक पर संत दर्शन कर श्रद्धालु चकित होने के साथ ही प्रसन्न हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सामान्य दिनों में संत प्रेमानंद अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए लग्जरी कार में बैठकर निकलते हैं। लेकिन भाईदूज पर सुबह लगभग उन्हें अनोखा नजारा देखने को मिला। जब संत कार के बजाय अपने शिष्य रिंकू राजपूत के साथ बुलेट पर पीछे बैठकर भ्रमण पर निकले। अचानक संत प्रेमानंद को बुलेट पर सवार होकर आश्रम से बाहर निकलते देख वहां मौजूद भक्त चकित रह गए और उन्हें देखने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान भक्तों द्वारा राधे-राधे और श्रीहरिवंश के जयकारे गूंज उठे।
राधानाम के जप करने की दुनिया को सीख देने वाले संत प्रेमानंद इन दिनों एकांतवास पर हैं और यमुना पार जहांगीरपुर स्थित यमुना किनारे नए यमुना विहार आश्रम में निवास कर रहे हैं। कभी-कभी वह भक्तों को दर्शन देने के लिए वृंदावन स्थित अपने पुराने श्रीराधा केलिकुंज आश्रम भी आते हैं। भाईदूज पर संत प्रेमानंद बुलेट से ही यमुना किनारे पहुंचे, जहां उन्होंने साधना की और साधना पूर्ण करने के उपरांत बुलेट से ही आश्रम वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें