फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पंचकोसीय परिक्रमा पर निकले संत प्रेमानंद, आधे रास्ते में बुलानी पड़ी कार; भक्तों का हुजूम भी रहा साथ

Fri, 24 Jan 2025 12:21 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

संत प्रेमानंद ने भक्तों के साथ नगर की पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। इस दाैरान भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। वह मृदंग, मंजीरा, ढोलक की थाप के बीच कीर्तन करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
भक्तों के साथ परिक्रमा देते संत प्रेमानंद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज ने बृहस्पतिवार दोपहर को नगर की पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। उनके साथ भक्ति संगीत के बीच सैकड़ों लोगों ने परिक्रमा की। आधी परिक्रमा करने पर थके संत ने कार से आधी परिक्रमा पूरी कर आश्रम पहुंचे।
विज्ञापन


 

दोपहर करीब तीन बजे रमणरेती क्षेत्र स्थित श्रीराधा केलि कुंज से संत प्रेमानंद महाराज ने पैदल नगर की पंचकोसीय परिक्रमा शुरू की। उनके साथ सैकड़ों भक्तजन परिक्रमा के करने के लिए चल पड़े। हरिनाम संकीर्तन के साथ वह परिक्रमा कर रहे थे। 

 

तभी टटिया स्थान के समीप उन्हें थकान होने लगी। संत के साथ चल रहे सेवकों ने कार मंगाई और बैठाया। लगभग आधी परिक्रमा संत ने कार में बैठकर लगाई। भक्तों के साथ धीर-धीरे परिक्रमा मार्ग होते हुए रमणरेती स्थित अपने आश्रम पहुंचे।

 

परिक्रमा के दौरान संत के पीछे-पीछे सैकड़ों की संख्या चल रहे भक्तों ने भी परिक्रमा लगाई। भक्तों ने मृदंग, मंजीरा, ढोलक की थाप के बीच कीर्तन करते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने संत की परिक्रमा करते हुए मोबाइल से वीडियो बनाया और सोशल प्लेटफार्म पर डाला जो कि वायरल हो रहा है। 

 
विज्ञापन

संत ने नगर की परिक्रमा करीब दो घंटे में पूरी की। इससे पहले भी संत प्रेमानंद दोपहर एवं रात के समय अपने आश्रम श्रीराधा केलि कुंज से नगर की परिक्रमा कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें