गांव इरौली जुन्नारदार में दवा का छिड़काव करते कर्मचारी।
- फोटो : MATHURA
टैंटीगांव। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव इरौली जुन्नारदार में प्रवासी युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद गांव को सैनिटाइज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ आशाओं ने गांव में सर्वे किया।
गांव इरौली जुन्नारदार में कोरोना पॉजिटिव युवक की आई रिपोर्ट के बाद गांव में दहशत का माहौल है। युवक जहां रह रहा है उस गली-मोहल्ले को सील कर दिया गया है। गांव इरौली जुन्नारदार में पॉजिटिव निकलने के बाद आसपास के गांवों के लोग भी भयभीत हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामपाल ने गांव इरौली जुन्नारदार के ग्रामीणों से घरों में ही रहने की हिदायत दी है। ग्राम प्रधान राकेश कुमार ने बताया है कि गांव को सैनिटाइज करा दिया गया है।