फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: यमुना में क्रूज चलने का विरोध, नाविकों का धरना तीसरे दिन भी रहा जारी

Thu, 30 Jan 2025 10:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यमुना में स्पीड बोट और क्रूज के विरोध में नाविकों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। नाविकों ने एक बार फिर एलान किया है कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती है, वे धरना समाप्त नहीं करेंगे। 
 
विज्ञापन
वृंदावन के केशीधाट पर यमुना में कतारबद्ध नाव लगाकर धरना देते नाविक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रूज एवं स्पीड बोट के विरोध में नाविकों का धरना तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। नाविकों ने यमुना में नावों को कतारबद्ध लगाकर उनमें बैठ धरना दिया। नाविकों ने एक बार फिर एलान किया कि जब तक क्रूज और स्पीड बोट वापस नहीं जाती तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन



यमुना में क्रूज एवं स्पीड बोट के संचालन का विरोध तेज होता जा रहा है। तीसरे दिन भी नाविकों ने नाव का संचालन नहीं किया। कामकाज ठप कर नावों को यमुना में कतारबद्ध लगाकर जल में आवागमन में पूरी तरह बंद कर दिया। नाव में ही सैकड़ों नाविकों ने धरना दिया। नाविकों का नेतृत्व कर रहे बलवीर निषाद, भूरा निषाद ने कहा कि क्रूज का संचालन मथुरा-वृंंदावन के बीच होना था, लेकिन इसे वृंदावन के घाटों के बीच चलाया जा रहा है।

इतना हीं स्पीड बोट भी घाटों के बीच संचालित की जा रही है। इससे एक हजार नाविकों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। भीमसेन निषाद, राजेंद्र निषाद, उमाशंकर, कन्हैया निषाद, राममूर्ति निषाद, देवो निषाद, सुरेश निषाद, गुलाब, मोती निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें