साध्वी प्राची ने स्पष्ट कहा कि अतिक्रमण के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेंगी। उन्होंने कथावाचकों और संतों के संदर्भ में हो रहे विवादों पर भी अपनी राय दी और कहा कि संत समाज सदैव समाज को सही मार्ग दिखाने का कार्य करता है। वे अपने उपदेशों से लोगों को सही सोच अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं, न कि किसी महिला का अपमान करते हैं।
सनातन धर्म को लेकर उन्होंने दो टूक कहा कि 'सनातन ही एकमात्र ऐसा धर्म है, जो महिलाओं को सर्वाधिक सम्मान देता है। आज पूरे विश्व में सनातन की जय-जयकार हो रही है और यह सदैव होती रहेगी'। इस मौके पर महंत उपदेश दास महाराज, प्रकाश यादव, गिर्राज शर्मा समेत अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
http://