श्रीमद भागवत कथा सुनाते रमेश भाई ओझा
वृंदावन। श्रौतमुनि निवास आश्रम में 85वें होली महोत्सव के अंतर्गत आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ में कथा व्यास रमेश भाई ओझा ने भक्ति मार्ग में सेवा, त्याग और समर्पण का महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि इंद्रिय-भोग और सांसारिक बाधाओं का त्याग किए बिना भक्ति संभव नहीं। भगवान के दर्शन तभी होते हैं जब वे योगमाया का परदा हटा देते हैं।
इससे पहले श्रीमद्भागवत और कथा व्यास का पूजन गुरु गंगेश्वर ट्रस्ट के परमाध्यक्ष स्वामी आनंद भास्कर, स्वामी वेदानंद महाराज, स्वामी अद्वैत मुनि महाराज सहित अन्य संतों ने किया।
महामंडलेश्वर रामभूषण दास, महंत प्रकाश मुनि, गुलशन गुगलानी, पूजा चौधरी, नीरज बजाज, राकेश सोनी, पूनम सोनी, राजेश शर्मा आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद