मथुरा। सहालग शुरू होते ही सब्जियां की कीमत में अचानक उछाल आ गया है। कई सब्जियां तो फलों के भाव बिक रही हैं। ऐसे में सब्जियों के साथ फलों की कीमत भी आसमान छूने लगी है। इससे आम आदमी के कदम ठिठकने लगे हैं।
देवोत्थान एकादशी के साथ ही सहालग शुरू हो गए हैं। सहालग का दौर शुरू होते ही सब्जियों की कीमत में 10 से 20 रुपये तक का उछाल आया है। रविवार को गोबी और बैंगन को छोड़ दें तो किसी भी सब्जी की कीमत 40 और 50 रुपये प्रति किलो से कम नहीं थी। हरी मिर्च और हरा धनियां भी 40 रुपये प्रतिकिलो के भाव से बिका है।
गोविंदगंज स्थित सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता उमर उद्दीन ने बताया इसी सप्ताह सब्जी की कीमतों में वृद्धि अधिक हुई है। मटर तो 100 रुपये के भाव से सबसे महंगी सब्जी के रूप में बिक रही है। नए आलू का भाव भी 35 रुपये प्रतिकिलो का है।
फलों की कीमत भी छू रहीं आसमान
सहालग शुरू होने पर फलों की कीमत भी बढ़ गई है। जनरलगंज और जवाहर हाट पर फलों की दुकानों पर सजे फलों की कीमत आम आदमी को डरा रही हैं। जनरलगंज में फल विक्रेता नरेश बताते हैं कि अब तो फल महंगे हो गए हैं। सहालग का प्रभाव फलों पर नजर आ रहा है।
सब्जियों के भाव
गाजर-60 रुपये प्रति किलो
मटर-100 रुपये प्रति किलो
आलू नया- 35 रुपये प्रति किलो
आलू पुराना- 15 रुपये प्रति किलो
बंद गोभी-40 रुपये प्रति किलो
सेम- 60 रुपये प्रति किलो
टमाटर-40 रुपये प्रति किलो
प्याज-50 रुपये प्रति किलो
फलों के दाम...
सेव-60 से 80 रुपये प्रतिकिलो
चीकू-100 रुपये प्रतिकिलो
अंगूर-200 रुपये प्रति किलो
केला-30 रुपये प्रति किलो
अनार-100 रुपये प्रति किलो