फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन प्राकट्य महोत्सव में निकाली गई चाव सवारी

विज्ञापन
मथुरा। ठा राधावल्लभ मंदिर में आयोजित वृंदावन प्राकट्य महोत्सव में नृत्य प्रस्तुति करतीं कथक कल? - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन प्राकट्य महोत्सव के अवसर पर मदनटेर से चाव सवारी निकाली गई। चाव सवारी में राधावल्लभ लाल व हित हरिवंश महाप्रभु के चित्रपट विराजमान थे।
विज्ञापन

सवारी मदनटेर, प्रथम लता मंदिर, परिक्रमा मार्ग, जुगलघाट, चीरघाट होती हुई बड़ा रासमंडल पहुंची। सवारी में चल रहे श्रद्धालु ..जै जै राधावल्लभ श्री हरिवंश, श्री वृंदावन श्री वंचन.. की नाम धुन गाते हुए चल रहे थे। चाव में संप्रदाय के गोस्वामी व संतजनों संग भक्तजन भी श्रद्धाभाव के साथ चल रहे थे।
संगीत व नृत्य के मध्य चाव सवारी तीर्थनगरी के मार्गों पर बढ़ रही थी। शाम को राधावल्लभ लाल के मंदिर प्रांगण में भारती डांग ने अपने ग्रुप के साथ ठाकुर श्री राधावल्लभलाल जू के सामने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मनोहारी प्रस्तुति से देश विदेश से आए भक्त जन मंत्रमुग्ध हो उठे। राधेशलाल गोस्वामी, आनंद गोस्वामी, कमल गोस्वामी, मोहित मराल गोस्वामी, गोविंद गोस्वामी, गौरव गोस्वामी, उदित गोस्वामी, विशाल गोस्वामी, कदंब गोस्वामी, सुकृत गोस्वामी, कपिल गोस्वामी, शोभित गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें