फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्गुन अमावस्या पर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़

Mon, 27 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
विज्ञापन
फाल्गुन अमावस्या पर रविवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ रही। सुबह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पट खुलने के साथ ही मंदिर ठाकुर बांकेबिहारी के जयकारों से गूंज उठा। पुलिस की व्यवस्था भी भीड़ के आगे चरमरा गई। इधर, राधावल्लभ मंदिर, राधारणम मंदिर, राधादामोदर, राधा श्यामसुंदर, इस्कॉन और प्रेम मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते पूरे दिन नगर की सड़कों पर जाम की स्थित बनी रही। इस कारण श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर के विद्यापीठ चौराहे, हरिनिकुंज चौराहे, इस्कॉन मंदिर, परिक्रमा मार्ग, वनखंडी तिराहा, सीएफसी चौराहे, नगर पालिका चौराहे पर सुबह से ही जाम की स्थित बनी रही। चौराहों पर पुलिसकर्मियों के न होने के कारण लोग खुद ही जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें