फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रुद्र प्रताप की आतिशी पारी से सीएई टाइगर्स ने दर्ज की धमाकेदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। क्रिकेट एकेडमी फॉर एक्सीलेंस (सीएई) के तत्वाधान में स्व. सीपी अग्रवाल मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को सीएई टाइगर्स ने सीएई किंग्स को 7 विकेट से पराजित कर मैच जीत लिया। टाइगर्स के कप्तान रुद्र प्रताप सिंह तूफानी बल्लेबाजी कर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

सीपी क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस किंग्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 34 ओवरों में टीम 192 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सैफ खान ने 58 रन, मनीष कुमार ने 38 और अविनाश प्रताप सिंह ने 23 रन का योगदान दिया। टाइगर्स की ओर से अंकुल धनगर ने 4 व सूरज तरकर ने 3 विकेट हासिल किए। 193 रन का पीछा करने उतरी टाइगर्स की शुरुआत संभली रही। कप्तान रुद्र प्रताप सिंह ने मात्र 64 गेंदों में चौकों-छक्कों की बरसात कर 94 रन बनाए। टाइगर्स ने 30वें ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें