फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुओं के घटते जनसंख्या घनत्व पर संघ चिंतित

Sun, 24 Jan 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली पर एक बार फिर आरएसएस चिंतन में जुटा है। इस बार नगला अक्खा स्थित बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ब्रज प्रांत का समन्वय शिविर आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें आरएसएस के 24 अनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारियों की सहभागिता हो रही है। इसमें ब्रज प्रांत से जुड़े केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायकों सहित करीब 700 पदाधिकारी शामिल हैं।

इसका शुभारंभ करते हुए क्षेत्र प्रचारक आलोक ने कहा कि हिंदुओं का जनसंख्या घनत्व निरंतर कम हो रहा है। यह विषय चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि चीन ने अब एक के बजाए दो बच्चों के जन्म की अनुमति प्रदान की है।
विज्ञापन


अन्य धर्मों के जनसंख्या घनत्व में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच पहुंचने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं को एकजुटता से काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आरक्षण का संघ किसी स्तर पर विरोध नहीं करता है।

देश में आरक्षण वर्ग में शामिल अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछडे़ वर्ग के 83 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं। इनके उत्थान की आवश्यकता है। सामान्य वर्ग की आबादी के 17 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं।

उन्होंने सरसंघ चालक द्वारा बिहार के चुनाव दौरान दिए गए बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने आरक्षण का विरोध नहीं किया था। उनका कहना था कि आरक्षण का लाभ उस तबके को मिलना चाहिए जिसे आरक्षण वर्ग में रहते हुए भी लाभ नहीं मिल पा रहा है।

शिविर के दौरान आयोजित हो रही बैठकों में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाएं बताते हुए इन्हें आम आदमी तक पहुंचाने की बात कही। प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला ने समाज में समरसता के लिए काम करने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक तबके के बीच जाइए, सह भोज कीजिए। उनसे बीच बैठकर उनकी समस्याओं पर मंथन कीजिए। इस शिविर में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया, सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, सांसद सतीश गौतम आदि प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें