फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ प्रमुख आज से दो दिन के वृंदावन प्रवास पर

Thu, 14 Apr 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
मोहन भागवत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत दो दिन के प्रवास पर वृंदावन आ रहे हैं। इस दौरान वे केशवधाम में संघ के ब्रज प्रांत के पदाधिकारी, संतों, धर्माचार्यों, उद्योगपतियों और शिक्षाविदों से मुलाकात भी करेंगे। संघ प्रमुख के वृंदावन प्रवास को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। 
विज्ञापन


बताया गया है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का दो दिवसीय वृंदावन प्रवास 15 अप्रैल से शुरू होगा। उनके गुरुवार देर रात तक केशवधाम पहुंचने की संभावना है। कल से ही केशवधाम में पूर्वोत्तर के छात्रों का सम्मेलन भी आयोजित होना है।

अपने दो दिवसीय प्रवास में संघ प्रमुख ब्रज क्षेत्र के संतों, धर्माचार्यों से वर्तमान हालातों पर मंथन करेंगे। उनकी उद्योगपतियों और व्यापारी नेताओं से मुलाकात को भी अहम माना जा रहा है। स्वयंसेवकों में एकरूपता का संदेश देने के उद्देश्य से वे प्राचीन मदन मोहन मंदिर और जयपुर मंदिर में लगने वाली संघ की शाखाओं में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


यहां वे स्वयंसेवकों से भी विचार विमर्श करेंगे। इन मुलाकातों को उत्तर प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, केशवधाम के निदेशक ललित के अनुसार यह संपर्क विभाग की रुटीन बैठक हैं। इसी में सहभागिता करने और संपर्क प्रमुखों से मिलने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत वृंदावन आ रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें