फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में बेटी की शादी के दो लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के दौरान कानपुर के एक श्रद्धालु के साइड बैग से दो लाख रुपये चोरी हो गए। यह रकम श्रद्धालु ने अपनी बेटी की शादी की खरीदारी के लिए रखी थी। पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कानपुर के स्वरूप नगर निवासी नीरज गुप्ता बुधवार को अपने परिवार के साथ मंदिर दर्शन करने आए थे। दोपहर करीब 12.30 बजे वे मंदिर परिसर में थे। उनके कंधे पर एक साइड बैग लटका था जिसमें दो लाख रुपये रखे थे। नीरज के हाथ में भगवान के भोग की डलिया थी। अत्यधिक भीड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति ने चालाकी से बैग की चेन खोलकर रुपये निकाल लिए। यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दोपहर 12.55 बजे से 12.59 बजे के बीच चोरी स्पष्ट दिख रही है।
सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चोर ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया। उसके दाहिने हाथ में फूल का दोना-पत्तल था। इसी बीच उसने बाएं हाथ से बैग की चेन खोली और रुपये निकाल लिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

-
मंदिर में सुरक्षा पर सवाल
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के कीमती सामान चोरी होने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंदिर में तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद ऐसी घटनाएं हो रही हैं। लाखों की नकदी और सामान चोरी होना चिंता का विषय है। यह घटना मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें