फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बच्चों पर मौसम की मार, दवा के बाद भी खांसी-बुखार बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मौसम में बदलाव के साथ बच्चों की सेहत बिगड़ने लगी है। सुबह-शाम की ठंड और दिन में गर्मी के कारण बच्चे सर्दी, खांसी, बुखार और गले के संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। कई बच्चों को दवा देने के बाद भी राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में अभिभावक बच्चों को लेकर जिला अस्पताल और महिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल और महिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों बच्चों को लेकर अभिभावकों की आवाजाही बढ़ी है। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी शर्मा ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण बच्चों में वायरल संक्रमण की शिकायतें सामने आ रही हैं। छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कम होने के कारण वे जल्दी संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। बच्चों को सुबह और शाम ठंड से बचाकर रखें। ठंडे खाद्य पदार्थों से परहेज करें और पर्याप्त मात्रा में पानी व पौष्टिक आहार दें। बुखार, सांस लेने में परेशानी या लगातार खांसी होने पर खुद दवा देने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें