फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था में लगी आरपीएफ और जीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जीआरपी और आरपीएफ ने मुड़िया मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक जवानों की मांग की जाएगी। भीड़ नियंत्रण को लेकर पहिए वाले स्टाॅपर भी मांगे जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के नेतृत्व में मुड़िया मेला की व्यवस्थाओं का खाका खींचा जा रहा है। रेलवे ने भी मुड़िया मेला की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सबसे पहले सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान किया जा रहा है। मेले में ट्रेनों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस बार मुड़िया मेला में पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाते हुए व्यवस्थाओं की रूप रेखा तैयार की जा रही है।
आरपीएफ ने पहिए वाले 100 स्टाॅपरों की मांग वरिष्ठ अधिकारियों से की है। वहीं श्रद्धालुओं की निकासी और प्रवेश की व्यवस्थाओं को अधिकारियों द्वारा परखा जा रहा है। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि मुड़िया मेला की व्यवस्थाओं को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें