फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भरभराकर गिरी मकान की छत...मलबे में दब गया परिवार, मच गई चीखपुकार; एक किशोर की माैत और चार घायल

Mon, 27 Oct 2025 04:57 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

छत गिरने से परिवार मलबे में दब गया। पड़ोसियों ने शोर मचाया। माैके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे में दबे परिवार को बाहर निकाला। तब तक किशोर की माैत हो गई। घायलों का जयपुर में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
मकान की छत गिरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सौंख में मकान में लगी गाटर अचानक गिर गई। हादसे में 11 वर्षीय किशोर की दबकर मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को भरतपुर से जयपुर के लिए रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


थाना मगोर्रा के गांव नगला देविया निवासी रामरति देवी सोमवार की सुबह करीब 6 बजे घर मे बैठकर अपने बेटा नेकराम से बातचीत कर रहीं थीं। पुत्रवधू बबीता देवी, पौत्र अर्जुन, पौत्री शशि चारपाइयों पर सो रहे थे। तभी मकान में लगी जर्जर गाटर और करीब सात पत्थर भराभर नीचे गिर गए। परिजन पत्थर और गाटर के नीचे दब गए।

पड़ोसियों ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्रित हो गए और महिला और बच्चों को निकाला। घटना में 11 वर्षीय किशोर अर्जुन की मौके पर मौत हो गई, जबकि बबीता देवी, नेकराम, रामरति देवी, शशि बुरी तरह से घायल हो गए। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए भरतपुर के निजी हॉस्पिटल में भेजा। घायलों की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने जयपुर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में गमगीन माहौल है। 

पड़ोसी संजय कुमार ने बताया कि सुबह 6 बजे नेकराम अपनी मां के पास किसी काम से गया था। तभी हादसा हो गया। घायलों का जयपुर में उपचार चल रहा है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि भराभर गिरे मकान में एक किशोर की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों का जयपुर में इलाज चल रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें