फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुड़िया मेले में रोडवेज चलाएगा 1100 बसें, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
मथुरा। नए बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज की बसें। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम 1100 रोडवेज बसें चलाएगा। यह बसें बाहर के अन्य 13 डिपो से आएंगी। इन बसों को रेलवे जंक्शन के द्वितीय प्रवेश द्वार और आईएसबीटी, नए बस स्टैंड से संचालित करने के लिए डिपो के अधिकारी प्लान तैयार कर रहे हैं। यह बसें मथुरा से अडींग होते हुए गोवर्धन पहुंचेंगी और फिर सौंख से लौटकर मथुरा आएंगी।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि आगामी 4 से 11 जुलाई तक मुड़िया पूर्णिमा मेले का आयोजन होगा। इसमें श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि 3 जुलाई से 6 डिपो की बसें जिले में पहुंच जाएंगी। इन बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इनके अलावा बसों के फेरे बढ़ाने के लिए भी चालक-परिचालकों को निर्देश दिए जा रहे हैं।
डिपो के अधिकारियों ने बताया कि 8 जुलाई से अन्य डिपो से आने वाली बसें भी गोवर्धन के परिक्रमार्थियों के लिए उपलब्ध होंगी। नए बस स्टैंड और द्वितीय प्रवेश द्वार पर बसों के संचालन के लिए डिपो के कर्मचारियों की ड्यूटी के लिए सूची बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन बसों में गोवर्धन तक सफर के लिए किराया भी निर्धारित किया गया है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि मुड़िया मेले में बसों के संचालन की तैयारी डिपो ने शुरू कर दी है। सभी कर्मचारियों की डयूटी लगाने के लिए चार्ट तैयार हो रहा है।
विज्ञापन


-
इन डिपो की दौड़ेंगी बसें

मथुरा डिपो, फाउंड्री नगर, ताज डिपो, फोर्ट डिपो, ईदगाह, बाह डिपो, सिटी बसें, बरेली, इटावा, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद आदि डिपो की रोडवेज बसें मेले में दौड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें