फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रोडवेज ने 10 रूटों पर बढ़ाए बसों के फेरे, यात्रियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गर्मी में रोडवेज बस से सफर करने के लिए यात्रियों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। परिवहन निगम के अधिकारियों ने 10 से अधिक रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। डिपो के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की ओर से बस नहीं मिलने की शिकायत मिली थी। इसके बाद फेरे बढ़ाने का कदम उठाया है।
विज्ञापन

डिपो के वरिष्ठ लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि सुबह 10 बजे से ही धूप चटक निकलने लगी है। ऐसे में रोडवेज बस से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए बाजना, नौहझील, छाता, गोवर्धन, बरसाना, अड़ीग, नरी सेमरी, कोसीकलां, जैंत, चौमुहां रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए हैं।
उन्होंने बताया कि यात्रियों की लगातार मांग थी कि गर्मी में उन्हें मुख्यालय आने के लिए बस का इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब निगम के अधिकारियों ने उन्हें राहत देने के लिए कदम उठाया है। उनका कहना है कि प्रतिदिन गांव से मुख्यालय कामकाज के लिए सैकड़ों लोग आते हैं। उनकी समस्या को दूर करने के लिए यह कवायद शुरू की है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि सभी रूटों पर जाने वाले चालक-परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी यात्री को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें