फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भड़के रोडवेज कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेले में परिवहन व्यवस्था संभालने के लिए विभिन्न डिपो से मथुरा पहुंचे रोडवेज चालक-परिचालकों को भोजन और पेयजल जैसी सुविधाएं नहीं मिलने पर रविवार देर रात अधिकारियों को उनके आक्रोश का सामना करना पड़ा। धौली प्याऊ रेलवे ग्राउंड परिसर में रात करीब 10 बजे बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने व्यवस्थाओं को लेकर विरोध जताया। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए करीब 1100 रोडवेज बसों को लगाया गया है। प्रत्येक बस में दो चालक-परिचालकों की ड्यूटी लगाई गई है। बड़ी संख्या में कर्मचारियों के पहुंचने के बाद भी उनके ठहरने और जरूरी सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। चालक-परिचालकों का आरोप था कि लंबे समय से ड्यूटी करने के बावजूद उन्हें समय पर भोजन नहीं मिला। परिसर में पर्याप्त पेयजल और शौचालय की व्यवस्था न होने से भी उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। सुविधाओं की कमी से नाराज कर्मचारियों ने अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी करते हुए जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की। हंगामे की जानकारी मिलने पर रोडवेज और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने चालक-परिचालकों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और भोजन, पानी समेत अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। तक जाकर कर्मचारियों का गुस्सा शांत हुआ।

मंगलवार को चाक-चौबंद की गईं व्यवस्थाएं

मुड़िया मेले में विभिन्न डिपो से बसें लेकर पहुंचे परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था चाक-चौबंद की गई। धौली प्याऊ रेलवे ग्राउंड परिसर में कर्मचारियों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन


एक साथ बड़ी संख्या में बसों और कर्मचारियों की तैनाती के कारण कुछ व्यवस्थागत समस्याएं सामने आई थीं। देर रात आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी गईं। चालक परिचालकों के लिए सभी निगम द्वारा बनाए गए चैक पोस्ट पर भोजन के पैकेट बनाकर रखे गए हैं, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन


बीपी अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें