मथुरा के अंतापाड़ा क्षेत्र में नगर निगम द्वारा लाखों रुपये खर्च कर इंटरलॉकिंग सड़कें और खुले नाले कवर किए जा रहे हैं। यह कार्य राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए तेज़ी से कराया जा रहा है।
मथुरा। नगर निगम अंतापाड़ा में लाखों रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग का काम करवा रहा है। इसमें मुख्य मार्ग से लेकर अन्य गलियों में भी इंटरलॉकिंग करवाई गई है। इसके अलावा घरों के सामने खुले नाले के हिस्सों को भी कवर किया गया है।
विज्ञापन
अंतापाड़ा की कई गलियां गड्ढों में समा गई थीं। यहां राष्ट्रपति के दौरे के लिए इंटरलॉकिंग का काम शुरू किया गया है। इस इंटरलॉकिंग के कार्य में अब आसपास की गलियों को भी शामिल किया जाएगा। सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी का कहना कि इलाके में नगर निगम सड़कों की मरम्मत और इंटरलॉकिंग का काम लाखों रुपये की लागत से करा रहा है। इसके साथ ही आबादी वाले इलाके में जहां घरों के सामने नाले खुले हैं, उन्हें भी कवर किया जा रहा है।