फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह भी नहीं चली सवा करोड़ से बनी सड़क

Tue, 18 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
विज्ञापन
गोवर्धन में सड़क में हुए गड्ढे
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर पंचायत गोवर्धन में करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई इंटरलाकिंग सड़क चार माह भी नहीं चल सकी। इस रोड में जगह-जगह गहरे गड्ढों हो गए हैं और किनारे बनी नालियां भी टूट गई हैं।
बता दें कि कस्बा के सौंख रोड से परिक्रमा मार्ग को जोड़ने वाले कृष्ण विहार कालोनी के रास्ते पर नगर पंचायत ने इंटरलॉकिंग सड़क बनवाई है।

इसी रास्ते को कुछ वर्षों पूर्व विकास प्राधिकरण ने भी इंटरलाकिंग ईंटों से ही बनवाया था। इन ईंटों को उखाड़ते हुए नगर पंचायत ने नए सिरे से इंटरलॉकिंग निर्माण करा दिया। इस निर्माण के दौरान ही स्थानीय लोगों ने खराब गुणवत्ता की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी, लेकिन अफसरों ने अनसुना कर दिया। यह सड़क बनने के चार माह बाद ही जगह-जगह धंस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे स्थानीय लोगों में रोष है। सभासद संजय लवानियां ने कहा कि 1.3 करोड़ रुपये से यह निर्माण हुआ था। नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ ने शिकायतों को दबा दिया। डीएम से भी शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब मुख्यमंत्री को इसकी शिकायत भेजी जा रही है। इसमें विप्रा द्वारा बनाई गई सड़क की इंटरलाकिंग ईटों को ठेकेदार द्वारा बेचने की भी शिकायत की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें