फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नीचे सड़क ऊपर ट्रेन यहीं है समस्या का निदान

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन रेलवे स्टेशन जहां चलती थी राधारानी एक्सप्रेस  । स्रोत संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन रेल परियोजना कार्य स्थानीय लोगों के विरोध के बाद दो साल से रुका है। स्थानीय लोगों का कहना है है कि इस परियोजना में अगर रेल चलानी है तो नीचे सड़क, ऊपर ट्रेन रेलवे बोर्ड चला सकता है। रेलवे बोर्ड अब एलिवेटेड ट्रैक बनाने पर विचार कर रहा है। उधर, भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने रेल मंत्री को पत्र भी लिखा है कि लोगों की मांग है कि यहां पर सड़क बनाई जाए। सांसद सड़क बनने को लगातार पैरवी कर रही है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मथुरा-वृंदावन जाने वाला पुराना मीटर गेज ट्रैक 2023 की शुरुआत में बंद हो गया था, यहां पर रेलवे मीटर गेज ट्रैक से ब्रॉडगेज लाइन में परिवर्तित करने के लिए नई परियोजना लाया था। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए लगभग 402 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ था। इस कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे बोर्ड ने मध्य प्रदेश के इंदौर की आईएससी प्रोजेक्ट कंपनी को ठेका दिया था।
कार्य शुरू होते ही नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसमें विपिन सिंघल, राजीव बृजवासी, मनीष, प्रदीप ने नीचे सड़क और ऊपर रेल चलाने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि इस कार्य में अंडरपास बनने से लोगों को दिक्कत आएगी और मथुरा दो भागों में बंट जाएगा। विरोध के बाद रेलवे ने कार्य को बंद कर दिया था। सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने बताया कि सांसद हेमा मालिनी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में बताया कि मथुरा-वृंदावन रेल परियोजना के स्थान पर केंद्र व राज्य सरकार रोड बनाएगी। अब रेल मंत्रालय से इसके लिए अनुमति मिलने के बाद कार्य को शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन

इस लाइन पर सड़क बनाने के लिए रेल मंत्री को पत्र भेजा है। जमीन पर राज्य सरकार या केंद्र सरकार रोड बनाएगी। रेल मंत्रालय से जल्द ही इसके लिए अनुमति मिलेगी। फिलहाल यह प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

- जनार्दन शर्मा, सांसद प्रतिनिधि


मथुरा-वृंदावन रेल परियोजना का कार्य रुका है। स्थानीय लोग सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं, रेलवे बोर्ड इस पर विचार कर रहा है, जल्द ही निर्णय आएगा।
- प्रशस्ति श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी रेलवे आगरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें