फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चलती ट्रेन में आई मौत...स्लीपर कोच में सफर कर रहे थे रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी, चली गई जान

Thu, 24 Apr 2025 12:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा जंक्शन पर ट्रेन पहुंची, तो रेलवे के  सेवानिवृत्त कर्मचारी की लाश को उतारा गया। वे साबरमती एक्सप्रेस से लखनऊ से अहमदाबाद स्लीपर कोच में सफर कर रहे थे। 
 
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साबरमती एक्सप्रेस से लखनऊ से अहमदाबाद स्लीपर कोच में सफर कर रहे सेवानिवृत्त कर्मचारी की संदिग्ध हालात से मौत हो गई। बुधवार को ट्रेन जैसे ही जंक्शन पर पहुंची तो जीआरपी ने शव को ट्रेन से नीचे उतारा। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Weather Alert: यूपी में आसमान से बरस रही आग, 42 डिग्री के ऊपर पहुंचा आगरा में पारा; लू का यलो अलर्ट जारी
विज्ञापन



सोते समय बिगड़ी तबीयत
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि साबरमती एक्सप्रेस में एस-5 कोच में अहमदाबाद तक की यात्रा कर रहे रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी जिला अहमदाबाद के थाना सरखेज के हीरानगर सोसाइटी निवासी बिंदादीन (71) अपनी पुत्री अंजू व पुत्र रमेश यादव के साथ सफर कर रहे थे। ट्रेन में सोते समय ही उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। बेटा रमेश ने बताया कि उन्होंने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें