राधा निवास क्षेत्र निवासी लाल सिंह कर्दम ने बताया कि भीषण गर्मी में सर्वाधिक पानी की आवश्यकता होती है। ऐसे में नगर निगम पेयजल आपूर्ति करने में नाकाम साबित हो रहा है। पिछले 15 दिनों से क्षेत्र के लोग समस्या से जूझ रहे हैं। कभी पानी आता भी है तो दूषित होने के कारण पीने योग्य नहीं है।
ये भी पढ़ें - बारिश में बिलों से बाहर निकले सांप: कदम-कदम पर खतरा, सर्पदंश से युवती की मौत; ये इंजेक्शन बचाएगा जान
शाहरुख खान और कानू दास ने कहा कि कई बार नगर निगम कार्यालय में पानी की आपूर्ति न होने और दूषित पानी आने की समस्या बताई गई है, लेकिन अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। लोगों को पीने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। घर में अन्य जरूरी कार्यों के लिए भी पानी दूर से लाना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें - UP: आगरा से टूंडला-फतेहाबाद और फतेहपुर सीकरी के लिए भी ऐसी बसें, 100 ई-बसों की सौगात; जल्द दौड़ेंगी
लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि पेयजल आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वे नगर निगम में धरना देंगे। प्रदर्शन करने वालों में कानू दास, अवधेश मिश्रा, विजय कुमार पाठक, अमीन, सकील, समीन, रंजीत, सीमा अग्रवाल, मोहिनी, अन्नो, कमलेश, नीलम, शिवम कर्दम, सजोज, बंटू, जमील खान, वरुण आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - UP: वॉशिंग मशीन की वजह से टूट रही शादी, कपड़े धोते-धोते तंग आ गई पत्नी; इस फैसले से छूटे पति के पसीने