फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मऊ में भीख मांगने में लगाए हाथी का किया रेस्क्यू

विज्ञापन
रेस्क्यू करके मऊ जिले से वाइल्ड लाइफ सेन्टर लाया गया हाथी।
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। उत्तर प्रदेश के वन विभाग ने वाइल्डलाइफ एसओएस के सहयोग से मऊ जिले से 26 वर्षीय नर हाथी को बचाया है। हाथी ने बीते कई साल सड़कों पर भीख मांगने और धार्मिक जुलूसों में भाग लेने में बिताए, जिससे उसका पूरा जीवन कठोर श्रम, दुर्व्यवहार और शारीरिक दुर्बलता से भरा रहा।
विज्ञापन

वाइल्डलाइफ एसओएस की विशेष बचाव टीम मथुरा स्थित हाथी संरक्षण एवं देखभाल केंद्र में इस हाथी को लेकर आई है। पशु चिकित्सकों ने जांच कर पता लगाया कि उसका बायां अगला पैर बुरी तरह मुड़ा हुआ है, जो जोड़ों में गठिया के संदेह, दाहिने पैर में जकड़न, बाएं पैर में तेज दर्द और सूजन और चारों पैरों में अत्यधिक खराबी के कारण है। मऊ के प्रभागीय वन अधिकारी, प्रभाकर पांडे आईएफएस ने कहा कि सड़कों पर लंबे समय तक चलने के कारण हाथी को काफी तकलीफ हो रही थी। उसे वाइल्डलाइफ एसओएस द्वारा संचालित हाथी अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें