फोटो 5+6 पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में झंडारोहण करते मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्?
- फोटो : MATHURA
मथुरा। 72वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने ध्वजारोहण करके परेड की सलामी ली। पुलिस मार्डन स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समां बांधा। कैबिनेट मंत्री और एसएसपी ने कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया।
कैबिनेट मंत्री पुलिस लाइन में ओपन जिम बनाने की घोषणा की। परेड कमांडर प्रथम एएसपी आरती सिंह, परेड कमांडर द्वितीय आरआई रामअवतार सिंह और परेड कमांडर तृतीय एसआई मुन्ना लाल को 31 हजार, 21 और 11 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा भी की। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्य पालन की शपथ ग्रहण कराई।
एसएसपी ने थाना बरसाना प्रभारी निरीक्षक आजादपाल सिंह को उत्कृष्ट सेवा मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा सराहनीय सेवा के लिए एलआईयू इंस्पेक्टर उदयराम, एसआई-112 रामनरेश, वृंदावन कोतवाली में तैनात एचसीपी ओमपाल सिंह, एचसीपी कमलेश कुमार, मुख्य आरक्षी वीरेंद्र सिंह को मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। यह सभी मेडल और प्रशस्ति पत्र पुलिस महानिदेशक उत्तर-प्रदेश द्वारा चुने जाने पर दिए गए हैं।
इस मौके पर डीजे यशवंत सिंह, डीएम नवनीत चहल, एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, एसपी सुरक्षा रोहित मिश्र, एसपी क्राइम राधेश्याम राय, एसपी ट्रैफिक कमल किशोर, एसपी देहात श्रीशचंद, सीओ सिटी वरुण कुमार, पुलिस मार्डन स्कूल की प्रधानाचार्या ऋचा वशिष्ठ आदि अफसर मौजूद रहे। संचालन अनिल चतुर्वेदी और एसआई रचना सांगवान ने किया।