फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बवाल के चलते बसों के पहिए थमे, चार लाख का घाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में हुए बवाल के चलते रोडवेज बसों के पहिए मंगलवार को थमे रहे। इसके चलते मथुरा डिपो को करीब चार लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। बुधवार से बसों का संचालन दिल्ली के लिए शुरू हो सका।
विज्ञापन

देश की राजधानी दिल्ली के लिए मथुरा डिपो की 18 बसों का संचालन होता है। यह बसें सवारियां लेकर आती हैं और छोड़ने भी जाती हैं। गणतंत्र दिवस (मंगलवार) को कृषि कानून को लेकर दिल्ली में किसान आंदोलन के चलते सुबह से ही बसों के पहिए थमे रहे। एक भी बस सेवा दिल्ली के लिए नहीं भेजी गई। कारण दिल्ली में बस फंसने का डर और नुकसान के चलते यह निर्णय रोडवेज अफसरों ने लिया। इसके कारण मथुरा डिपो को नुकसान भी उठाना पड़ा। बुधवार को दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू की गई। इससे दिल्ली जाने वाले लोगों ने राहत की सांस ली।
उम्मीद के मुताबिक नहीं मिली सवारियां
आंदोलन के चलते सवारियां भी उम्मीद के मुताबिक नहीं मिल सकीं। थोड़ी बहुत सवारियां आईं भी तो उनके लिए रोडवेज बस उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके चलते लोगों ने प्राइवेट वाहन से दिल्ली के लिए सफ़र तय किया। सुबह से बस संचालन शुरू होने से जरूर लोग दिल्ली के लिए सफर तय कर सके।
विज्ञापन

- किसान आंदोलन के चलते बसों का संचालन मंगलवार को नहीं किया गया। मथुरा डिपो को चार लाख रुपये का घाटा सहना पड़ा। बुधवार से बसों का संचालन हो सका। - नरेश चंद गुप्ता, एआरएम मथुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें