फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के हत्यारोपी भाई किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। फरह के गांव करनपुर के छात्र रोहित उपाध्याय की अपहरण के बाद की गई हत्या की वारदात में शामिल दो और आरोपियों सगे भाइयों को पुलिस ने शनिवार को पकड़ लिया। यह आरोपी नामजदों में शामिल हैं। पुलिस अभी वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

15 जुलाई को रोहित की अपहरण की रिपोर्ट पिता हरिओम उपाध्याय ने दर्ज कराई थी। बाद में शक में हत्यारोपियों के नाम भी बताए थे। पुलिस ने हत्या के मामले में नामजद आरोपी विनीत तथा रोहित को पकड़ लिया। फरह थानाध्यक्ष निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने मेड़ के विवाद को लेकर रोहित की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें