फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जासूस महिला के ई-रिक्शा रूट का पंजीकरण होगा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जासूसी के आरोप में कौशांबी पुलिस द्वारा पकड़ी गई औरंगाबाद निवासी मीरा ठाकुर उर्फ हरिया के ई-रिक्शा संचालन के लिए आवंटित रूट-9 का पंजीकरण निरस्त होगा। ई-रिक्शा उसने सवारियों के लिए नहीं बच्चों को बैठाकर संवेदनशील क्षेत्रों की रेकी करने के लिए लिया था।
विज्ञापन

पूछताछ में मीरा ने पुलिस को बताया कि जासूसी के गिरोह में शामिल होने के बाद उसने ई-रिक्शा लिया। इसके लिए नगर निगम से बकायदा रूट-9 का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) भी आवंटित कराया। रूट-9 के तहत गोवर्धन चौराहे से कलेक्ट्रेट तक ई-रिक्शा व ऑटो का संचालन होता है। ई-रिक्शा चालक के रूप में खुद को स्थापित कर सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचना चाहती थी। इससे उसकी आवाजाही पर किसी को शक नहीं हो। वह सवारियां ढोने के लिए ई-रिक्शा का उपयोग नहीं करती थी बल्कि शाम होते ही अपने बच्चों को घुमाने ले जाती थी।
सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि बच्चों को साथ लेकर घूमने के पीछे उसका असली मकसद संवेदनशील इलाकों की रेकी करना और बिना किसी संदेह के प्रतिबंधित क्षेत्रों के चक्कर काटना था। मीरा के कॉलोनी वालों ने भी यही बात बताई है। उनका कहना कि दिन में ज्यादातर समय वह घर पर रहती थी और रात में ही घर से निकलती थी। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया कि ई-रिक्शा संचालन के लिए आवंटित रूट-9 का पंजीकरण निरस्त होगा। अगर आवश्यकता हुई तो ई-रिक्शा को जब्त भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें