गांव सांचौली में भक्तों का स्वागत करते मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण व अन्य।
कोसीकलां। चैत्र नवरात्र में बुधवार को मां के सातवें रूप कालरात्रि की पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। सांचौली में चंद्रावलि देवी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने श्रद्धालुओं की अगवानी की।
पूरे दिन मंदिर के आसपास मेला लगा रहा। शाम 6 बजे बैंडबाजों के साथ ग्यालाल धर्मशाला से मां कालरात्रि की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी अग्रसेन मार्ग, पुरानी जीटी रोड, बस स्टैंड, घंटाघर, सब्जी मंडी, मैन बाजार होते हुए रामलीला मैदान पर समाप्त हुई। यहां कलाकारों ने रासलीला का मंचन किया।
सांचौली में देवी मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि नंदबाबा की नगरी में इस तरह के मेले का आयोजन मेलजोल बढ़ाने का अच्छा साधन है। मेले की सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर रखें। मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, दिव्यांश चौधरी, राजवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, डाॅ. प्रकाश आर्य मौजूद रहे। वहीं माता पथवारी मंदिर, कैलादेवी मंदिर पर फूल बंगला सजाया गया।