फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर...अमित शाह के इस बयान पर भड़के कांग्रेसी, गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग

Fri, 20 Dec 2024 01:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए बयान के बाद मथुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोद प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। 
 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने भाषण के दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़ी उनकी टिप्पणी पर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को बाबा साहब का अपमान बताते हुए डीएम कार्यालय पर गृहमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पर एकजुट हुए। आक्रोशित कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर नारेबाजी की। भगवान सिंह ने कहा है कि जिस संविधान की शपथ लेकर अमित शाह गृहमंत्री बने हैं, उन्हीं से जुड़ी टिप्पणी करने पर देश का अपमान है। इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर गृहमंत्री ने अपना बयान वापस नहीं लिया तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। विनोद चतुर्वेदी, हरीश पचौरी, चंद्र मोहन जायसवाल, राम भरोसे चौधरी, गिर्राज सिंह छोकर, अश्विनी शुक्ला, विनोद आर्य, दुर्गेश बघेल, डीके राहुल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें