फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ठाकुरजी को नहीं लगा कच्चे प्रसाद का भोग

विज्ञापन
श्रीबांकेबिहारी मंदिर । 
विज्ञापन
वृंदावन। वर्षाें से ठाकुरजी को लगने वाला कच्चा भोजन शुक्रवार को आराध्य को निवेदित नहीं किया जा सका। जब इसकी जानकारी बेरीवाला परिवार को हुई तब पक्का भोग लगाया गया। भोग न लगने पर हाईपवार्ड कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

वहीं सेवाधिकारी का पक्ष है कि भोग बनाने वाले को पुलिस ने पकड़ लिया था, इसलिए ठाकुरजी का भोग नहीं लग पाया।मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। दिनेश गोस्वामी ने मंदिर प्रबंधन से मामले में जानकारी की। सेवाधिकारी बालकृष्ण से पता लगा कि कच्चे प्रसाद को बनाने की जिम्मेदारी भानुगोस्वामी की है। उन्हें देर रात पुलिस ने पकड़ लिया है। उनके बेटे पर ट्रैफिक पुलिस से अभद्रता करने का आरोप है। इस कारण वह भोग तैयार करने नहीं पहुंच पाए। कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी का कहना है कि वषों से बेरीवाला परिवार की ओर से भोग का राशन आता है। भोग सेवाधिकारी तैयार करते हैं। वह इस मामले को कमेटी के सामने रखेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें