फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राशन डीलर ने पार्षद को पीटा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र में राशन डीलर और उसके तीन साथियों ने पार्षद को पीट डाला। पार्षद की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वार्ड 63 से पार्षद संजय अग्रवाल से स्थानीय लोगों ने राशन डीलर राजकुमार राघव की शिकायत की थी। राशन डीलर पर कम राशन देने का आरोप लगाया था। पार्षद इस बाबत राशन डीलर के पास बात करने पहुंचे थे। इसी दौरान राशन डीलर और उसके तीन साथियों ने अचानक से पार्षद की पिटाई कर दी। उनके कपड़े फाड़ डाले। जान से मारने की धमकी दी।
मौके पर मौजूद लोगों ने बमुश्किल पार्षद को बचाया। पार्षद की शिकायत पर सदर बाजार थाना पुलिस ने राशन डीलर राजकुमार राघव और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें