फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रतनलाल फूलकटोरी स्कूल व आरएसपीएस जीते

विज्ञापन
पुरुस्कार प्राप्त करते हुए खिलाड़ी
विज्ञापन
रिफाइनरी। जिला सब जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में बालिका वर्ग में रतनलाल फूल कटोरी देवी स्कूल ने सेक्रेड हार्ट हायर सेकेंडरी स्कूल और आरएसपीएस ने सेंट फ्रांसिस को हराया। जिला वालीबाल संघ एवं लक्ष्मी इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित द्वितीय स्वर्गीय डीएस धनगर स्मृति चैंपियनशिप लक्ष्मी इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान पर चल रही है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालिका वर्ग के फाइनल मैच में रतनलाल फूल कटोरी देवी स्कूल ने सेक्रेड हार्ट हायर सेकेंडरी स्कूल को 25- 7, 25 -18 के अंतर से हराकर जीत हासिल की। बालक वर्ग में आरएसपीएस ने सेंट फ्रांसिस स्कूल को 25- 9, 25- 17, 23 -25 ,25- 13 के अंतर से जीत कर चैंपियनशिप अपने नाम की।
धनगर समाज के जिला अध्यक्ष मेदाराम धनगर व रेलवे जंक्शन कूली यूनियन के अध्यक्ष यादराम धनगर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबला शुरू कराया। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं वॉलीबॉल यूनिफॉर्म देकर सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका में अभय शुक्ला, जेपी कुशवाहा, अजय कुमार, तुषार धनगर, गौरव धनगर रहे। इस अवसर पर जिला वालीबाल संघ के संयुक्त सचिव योगेश यादव, आयोजन अध्यक्ष धनगर संजय प्रधान, आयोजन सचिव आलोक त्रिपाठी, प्रधानाचार्य शिवानी रौतेला, बीएल सारस्वत, श्यामाशीस राय, वर्षा गौतम, लक्ष्मी धनगर, हेमचंद्र रौतेला, महेंद्र सिंह रौतेला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें