टैंटीगांव(मथुरा)। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में डीजे पर डांस कार्यक्रम देख कर घर आ रही किशोरी के साथ एक युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट में कहा है कि सात मार्च की रात गांव के चौक में डीजे बज रहा था। उसकी 14 वर्षीय पुत्री व भतीजा डांस देखने गए थे। रात 11 बजे डांस देख कर वे घर आ रहे थे। तभी गांव के युवक ने किशोरी को पकड़ लिया।
भतीजे ने विरोध किया तो युवक ने तमंचा निकाल कर दोनों को भयभीत कर दिया। इससे भाई-बहन दोनों भयभीत हो गए। आरोपी किशोरी को खेतों में खींच कर ले गया और दुष्कर्म किया। वह दिल्ली में रह कर मजदूरी करता है।
विज्ञापन
बच्चे गांव में रहते हैं। वह होली पर घर आया तब उसे बच्चों ने अपने साथ हुई घटना बताई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामपाल सिंह भाटी ने बताया है कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।