राधारानी मंदिर पर आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए लोग।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। शहर के भगत सिंह पार्क में आयोजित होली मिलन समारोह में राजनीतिक दल और स्वयंसेवी संगठनों के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। इसमें लोगों के बीच सत्ताधारी दल के मंत्री और विधायक पहुंचे। साथ ही लोगों को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, विधायक पूरन प्रकाश, उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, एसके शर्मा, महापौर मुकेश आर्य बंधु, दिनेश चतुर्वेदी, पूर्व विधायक ठाकुर कुशलपाल सिंह, सरदार सिंह, अजय कुमार पोईया, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, महासचिव प्रदीप गोस्वामी, सर्वोदयी ब्राह्मण महासभा के सोहन लाल शर्मा, नारायण शर्मा, पंकज शर्मा, आप जिलाध्यक्ष अजय गौतम, रवि भारद्वाज, ताराचंद्र गोस्वामी, देवाशीष द्विवेदी, बसपा नेता योगेश द्विवेदी, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा, नरदेव चौधरी, विनोद दीक्षित, सपा नेता तनवीर अहमद, दीपा अग्रवाल आदि थे। संवाद