थाना रिफाइनरी क्षेत्र के एक गांव में चचेरे भाई ने मासूम को हवस का शिकार बना डाला। इसकी भनक मासूम केे पिता को लगी तो तत्काल पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के पास मामला जाने की खबर पर आरोपी किशोर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा है। पिता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि आरोपी की उम्र करीब 15 वर्ष होगी और बच्ची की उम्र भी करीब छह वर्ष है। पीड़िता और आरोपी भाई-बहन हैं। शाम छह बजे दुष्कर्म की सूचना मिलने के बाद मासूम को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना घर की बताई जा रही है।