फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: मतदाता जागरूकता रंगोली में वर्षा रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। राजकीय महाविद्यालय द्वारा एसडीएम श्याम अवध चौहान के निर्देशन में मतदाता जागरूकता रंगोली, पोस्टर, स्लोगन, निबंध एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने परेड कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। रजिस्ट्रार कानूनगो गुलशेर ने मतदाता जागरूकता रंगोली, पोस्टर, स्लोगन चार्ट का निरीक्षण किया। बताया कि विजयी छात्र-छात्राओं को तहसील मांट पर आयोजित होने वाले 11वें मतदाता दिवस पर एसडीएम पुरस्कृत करेंगे। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीनदयाल ने बताया कि एनएसएस की टीम कई माह से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रही है। रंगोली प्रतियोगिता में वर्षा चौधरी एवं बृज मोहन, पोस्टर प्रतियोगिता में उमा राघव, स्लोगन प्रतियोगिता में रीना कुमारी एवं निबंध प्रतियोगिता में चंचल कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें