फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरुछा भई सक्ति के लागें...

Tue, 20 Oct 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीरघातिनी छाड़िसि सॉंगी। तेजपुंज लछिमन उर लागी॥
विज्ञापन

मुरुछा भई सक्ति के लागें। तब चलि गयउ निकट भय त्यागें॥

श्रीरामलीला महोत्सव के तहत चित्रकूट लीला मंच पर विभीषण का प्रभु श्रीराम की शरण में जाना, अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण को शक्ति लगने की लीलाओं का प्रदर्शन किया गया। 

रावण की दुत्कार के बाद विभीषण प्रभु श्रीराम की शरण में पहुंच गए। प्रभु ने रामेश्वरम की स्थापना कर सेतु बांध सागर पार किया। राम के दूत बन अंगद रावण के दरबार में पहुंचे, जहां संवाद लीला और पैर जमा योद्धाओं को चुनौती दी गई।
विज्ञापन


रावण द्वारा अंगद के पैरों में गिरने के बाद उन्हें श्रीराम के पैर पकड़ने की नसीहत दी गई। युद्ध मैदान में मेघनाथ की शक्ति से लक्ष्मण का घायल होना और फिर हनुमान का संजीवनी बूटी लेकर आने की लीलाओं का प्रभावशाली मंचन किया गया।

बूटी के सेवन के साथ ही लक्ष्मण के प्राण लौटने और प्रफुल्लित राम भक्तों के जयघोषों से लीला स्थल गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, रविकांत गर्ग, सभापति उमेश प्रेस वाले, प्रधानमंत्री बनवारी लाल गर्ग, अजय मास्टर, अशोक अग्रवाल, अशोक गुड़ेरा आदि मौजूद थे।


रामसेतु पर होगा महासंग्राम
महाविद्या स्थित रामलीला मैदान एक बार फिर राम और रावण के बीच महासंग्राम का साक्षी बनेगा। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। रामलीला सभा के प्रधानमंत्री बनवारी लाल गर्ग ने बताया कि 22 अक्तूूबर को विजयादशमी पर रावणवध लीला का प्रभावशाली मंचन होगा।
विज्ञापन


अनूप टैंट वालों ने बताया कि 90 फीट लंबे और 20 फीट चौड़े रामसेतु पर राम और रावण की सेनाओं के बीच महासंग्राम होगा। इसी के साथ रावण का प्रभु श्रीराम को नमन, शिवकाशी, भरतपुर और दिल्ली से आई आतिशबाजी दर्शकों को रोमांचित कर देगी। रामलीला सभा के पदाधिकारीयों ने लोगों से अधिक-अधिक संख्या में पहुंचकर मेले का आनंद लेने की अपील की है।


रामलीला में आज
मथुरा में कुंभकरण, मेघनाथ वध, सुलोचना सती
महावन विभीषण शरणागत, लक्ष्मण शक्ति
गोकुल में कुुंभकरण, मेघनाथ वध
शेरगढ़ में लंका दहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें