फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर पहुंचेगी ‘कुसुम सरोवर छाप चिट्ठी’

Tue, 20 Oct 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रज की ऐतिहासिक धरोहरों का महत्ता जन-जन को बताने के लिए डाक विभाग ने भी पहल की है। इसके  तहत हाल ही में डाक विभाग की ओर से जारी पोस्टकार्ड के मुखपृष्ठ पर कुसुम सरोवर और उसकी छतरियों को स्थान दिया गया है।
विज्ञापन


प्रवर डाक अधीक्षक आरएन यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गंगा-यमुना और उसके आसपास के धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों के बारे में लोगों को बताने के लिए डाक विभाग मुखपृष्ठों पर प्रमुख स्थलों को स्थान दे रहा है।

इसके तहत मथुरा में गोवर्धन स्थित कुसुम सरोवर और उसकी छतरियों को दर्शाने वाले 500 पोस्टकार्ड छपवाए गए हैं। इससे पहले भी ब्रज की लठामार होली को डाक टिकट में जगह दी गई थी।
विज्ञापन


ब्रज की ऐतिहासिक कलाओं को लेकर समय-समय पर विभागीय प्रतियोगिता, पेंटिंग और अन्य कार्यक्रम कराए जाते हैं। मंगलवार को आरएन यादव, सुभाष चंद्र, केसी यादव, बीपी सिंह, अशोक मीणा, दिनेश यादव, अरुण कुमार आदि ने पोस्टकार्ड जारी किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें