श्रीरामलीला सभा के तत्वाधान में 13 अक्तूबर को नगर में भव्य रामबारात निकाली जाएगी। भरतपुरगेट चौराहे पर भव्य जनकपुरी का निर्माण कराया जा रहा है। इस बार जनक महल को कोलकाता के प्रसिद्ध राधामाधव मंदिर का लुक दिया गया है। प्रभु श्रीराम के बारात की आगवानी में आसमान को सतरंगी करने की भी तैयारी है।
जनक पुरी तैयार करने में जुटे अनूप अग्रवाल टैंट वालों ने बताया कि सजावट के लिए कोलकाता से खास कारीगर बुलवाए गए हैं। राधामाधव मंदिर के रूप में जनकपुरी के प्राचीर पर सूर्यवंश की पताका और आठ फुट ऊंचे मंच पर भव्य साज सज्जा के साथ सूर्यवंश की प्रतीक चिह्न के साथ सिंहासन बनाया गया है।
सजावट का कार्य कर रहे संजय बिजली वालों ने बताया कि इस बार पहली बार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बारात जनकपुरी पर पहुंचने के साथ ही आकर्षक आतिशबाजी आसमान को सतरंगी कर देगी। सभा की ओर से गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, कंहैया लाल बजाज, बनवारी लाल गर्ग, अजय मास्टर, अशोक गुड़ेरा, अशोक बंसल, सर्वेश शर्मा, मदन मोहन श्रीवास्तव, नरेंद्र दरबै वाले, जुगल किशोर, विजय शर्मा, प्रदीप गोस्वामी आदि व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं।
सर्वसमाज करेगा रामबारात का स्वागत
मथुरा। सर्व समाज के बंधुओं ने भाग लेकर प्रभु श्रीराम की बारात का भव्य स्वागत का निर्णय लिया। सभासद प्रदीप यादव, गंगा स्वरूप कश्यप, राकेश सोनी, विजेंद्र सिंह, डा.जगदीश बाबू, सुरेश चंद्र चौहान, वेदप्रकाश महावर, राजेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
अवधपुरी की सजावट भी करेगी आकर्षित
मथुरा। श्रीकिशन चंद मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा चौक बाजार में अवधपुरी को तैयार कराया जा रहा है। दिल्ली के कारीगरों द्वारा भव्य सजावट की जा रही है। संयोजक बादल शर्मा, मनोज शर्मा ने बताया कि प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न को विराजमान करने के लिए आकर्षक स्टेज सजाई जा रही है।