फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनने के साथ ही उखड़ने लगी सड़क

Mon, 12 Oct 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
राया से मांट के बीच सड़क बनने के साथ ही उखड़ने लगी है। चुनावी क्षेत्र का दौरा कर लौट रहे जिलाधिकारी ने सड़क की हालत देखी तो नाराज हुए। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर फटकार लगाई। खराब हिस्से को दोबारा बनाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


डीएम राजेश कुमार और सीडीओ मनीष वर्मा ने सोमवार को मांट से राया के बीच बन रही सड़क का गांव भीम के समीप निरीक्षण किया। सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप कार्य नहीं मिला।

उन्होंने सड़क को खुदवा कर नमूना जांच के लिए भेजा है। वहीं मौके पर पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता आईपी शर्मा को करीब 60 मीटर सड़क के खराब टुकड़े को पूरा उखाड़ दुबारा बनाने का आदेश दिया। इस मौके पर सहायक अभियंता बीके चौहान, अवर अभियंता जावेद, एसडीएम सदर राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें