फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रमनलाल शोरावाला ने जीता जूनियर क्रिकेट लीग का उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में शुक्रवार को जिला जूनियर क्रिकेट लीग का उद्घाटन मैच रमनलाल शोरावाला इंटरनेशनल स्कूल और विद्यासागर एकेडमी के बीच हुआ। रमनलाल शोरावाला स्कूल ने विद्या सागर एकेडमी को चार विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

सुबह हरीश राघव क्रिकेट ग्राउंड पर लीग का शुभारंभ जिला क्रिकेट संघ के सचिव कमल चावला ने टॉस उछाल कर किया। टॉस रमनलाल स्कूल ने जीता और क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए विद्यासागर की टीम 14.4 ओवर में 88 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दुष्यंत ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। रमनलाल स्कूल के चिराग ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य प्राप्त करने मैदान में आई रमनलाल स्कूल की टीम ने 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। केशव ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। विद्यासागर के हिमांशु रावत और आयुष ने 2-2 विकेट लिए। अंपायरिंग अनिल आहूजा और अर्चित समाधिया ने की। स्कोरिंग की जिम्मेदारी राजीव गौतम ने निभाई। आयोजन सचिव रोहित सिंह ने बताया कि रविवार को रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल और रियल पब्लिक स्कूल के बीच मुकाबला होगा। इस दौरान हरीश राघव पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सक्सेना, विद्यासागर एकेडमी की डायरेक्टर साइना पाठक, जिला क्रिकेट संघ के सह-सचिव उमेश चौरसिया, रितेश शर्मा, भुवन अग्रवाल, सूरज चौरसिया, बीके पचहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें