फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान : खुदा की इबादत को रखा रोजा

विज्ञापन
मरकज मस्जिद में नजाज अदा करते लोग।
विज्ञापन
कोसीकलां। रमजान के पहले रोजे को लेकर बृहस्पतिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह दिखा दिया। नगर ही सभी मस्जिदों में सामान्य दिनों की अपेक्षा पांचों वक्त की नमाजों में अकीदतमंदों की संख्या अधिक रही। रोजा इफ्तार और उसके बाद हुई नमाज के समय रोजेदार की यह संख्या और बढ़ आई। सभी मस्जिदें नमाजियों से गुलजार रहीं।
विज्ञापन

घरों से लेकर मस्जिदों तक में कुरान की तिलावत का सिलसिला चलता रहा। दोपहर बाद से ही घरों में इफ्तार की तैयारी शुरू हो गईं। सभी घरों में विभिन्न तरह के पकवान बनाए गए। इफ्तार का समय होने पर रोजेदारों ने परिवार के साथ रोजा इफ्तार किया। रमजान को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ गई है। कई स्थानों पर सेवईं, फल, मेवा, खोवा, ब्रेड की दुकानों को सजाया गया है। इफ्तार से पूर्व राजदारों की भीड़ दुकानों पर अच्छी खासी रहती है। रात में तरावीह की नमाज पढ़ी गई। सराय शाही मस्जिद के इमाम मौलाना जर्रार हुसैन ने बताया कि रमजान माह में अल्लाह अपने नेक बंदों पर रहम बरसाता है। रोजेदारों ने सुबह सहरी खाई और इसके बाद शाम को निर्धारित समय पर खजूर से इफ्तार किया। कई बच्चों ने पहली बार रोजा रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें