फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का शुभ दिन जल्द : ऋतंभरा

Fri, 19 Jun 2020 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
साध्वी ऋतंभरा
विज्ञापन
मथुरा के वृंदावन में वात्सल्य ग्राम में साध्वी ऋतंभरा ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए तैयार की गई रजत शिला का पूजन विधि विधान पूर्वक किया। इस मौके पर साध्वी ऋतंभरा ने कहा के ब्रज की रज से निर्मित रजत शिला में ब्रज के सभी लोगों की भावना और आस्था जुड़ी हुई है, यह रजत शिला ब्रज और अयोध्या के बीच में भावनाओं के सेतु का निर्माण करेगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वात्सल्य ग्राम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जिस राम जन्म भूमि को मुक्त कराने के लिए अनेक लोगों ने अपने प्राण न्योछावर किए, अब वह शुभ दिन आ चुका है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। यह आयोजन धर्म रक्षा संघ द्वारा आयोजित किया। इस दौरान आचार्य बद्रीश, महंत मोहिनी शरण महाराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें